*अंबागढ़ चौकी नगर में महासम्मेलन एवं धम्म देशना कार्यक्रम विदेशों से पहुंचे धर्मगुरु, बौद्ध धर्म का किया प्रचार प्रसार*

*अंबागढ़ चौकी नगर में महासम्मेलन एवं धम्म देशना कार्यक्रम विदेशों से पहुंचे धर्मगुरु, बौद्ध धर्म का किया प्रचार प्रसार*

अम्बागढ़ चौंकी की पावन धरा पर (विदेशों)जैसे जापान व श्रीलंका एवं नागपुर से पहुचे बौद्ध धर्मगुरु दिया धम्म देशना का संदेश | 

औंधी --// बौद्ध

 महासम्मेलन एवं धम्म देशना कार्यक्रम बुध्द प्रतिमा स्थल बस स्टैंड अम्बागढ़ चौकी में बड़े ही उत्साह के साथ आयोजन किया गया इस कार्य क्रम में हजारों की संख्या में बौद्ध अनुयायी शामिल हुए, कार्य क्रम के विशेष सानिध्य धर्म गुरु भन्ते नागार्जुन सूरई ससाई (जापान) अध्यक्ष दीक्षा भूमि नागपुर, एवं विशेष‌ सानिध्य धम्म सुगत भंते (श्रीलंका) तथा भिक्खुनी साक्य‌ धम्म दिना विख्यात धम्म देशना ट्रेनर ‌नागपुर तथागत भगवान् गौतमबुद्ध की अस्थि का दर्शन प्राप्त करने का शुभ अवसर मिला

बौद्ध अनुयायियों के द्वारा नील ध्वज लहराते जय भीम के नारे तथागत भगवान् बुध्द के जयकारों के साथ फुल बरसाते पुलिस प्रशासन एवं समता सैनिक दल की अगुवाई में तथागत गौतमबुद्ध एवं विश्व रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर पुजा अर्चना के पश्चात् रैली बुध्द बिहार से निकल कर नगर भ्रमण बस स्टैंड से गुप्ता चौक , राजा बाडा चौक, बाजार चौक , शिविल कोर्ट मार्ग , कुम्हार पारा से होते हुए कार्य‌स्थल पर रैली ‌ पहुचीं पश्चात् विशेष सानिध्य धर्म गुरु के द्वारा बुध्द वंदना का पाठ किया उसके बाद भिक्खुनी साक्य‌ धम्मदिन्ना (नागपुर) के द्वारा हजारों बौद्ध अनुयायियों के बीच धम्म देशना का संदेश को अपनी मधुर वाणी से व्यक्त की पश्चात् धम्म सुगत भन्ते (श्री लंका ) के द्वारा भी‌ भगवान तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को व्यक्त करते हुए कहा

कि इंशान को कभी क्रोध नहीं करना चाहिए हमेशा हद्दय में करुणा जगाने से जीवन बड़ा सुखमय रहता है उसके बाद बौद्ध अनुयायी पार्षद अ, चौंकी रितेश मेश्राम के द्वारा धर्म गुरुओं को चिवर दान किया गया उसके बाद बौद्ध अनुयायियों के द्वारा इच्छा शक्ति से धम्म दान‌ किये बौद्ध समाज के प्रतिभावान युवक युवती क्षेत्र में विशेष उपलब्धि अर्जित किये उनका सम्मान किया गया कार्य क्रम स्थल पर लोक गायिका श्रीमती कविता वासनिक के द्वारा बुध्द वंदना , भीम वंदना की संगीतमय प्रस्तुति से समा बांधा इस कार्य क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा महाराष्ट्र के में बौद्ध अनुयायी शामिल हुए अनुयायियों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई थी युवा मंडल, महिला मंडल, बौद्ध समाज अम्बागढ़ चौकी व कार्य क्रम के संयोजक रीतेश मेश्राम पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष व पार्षद अ, चौंकी का विशेष योगदान रहा |