*रंगमंच हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन*

*रंगमंच हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन*

*मोहला में सांस्कृतिक विकास की नई दिशा — नम्रता सिंह ने किया रंगमंच का शुभारंभ* 

मोहला

क्षेत्र में सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास को सुदृढ़ आधार प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मोहला के वार्ड क्रमांक 9 में 3 लाख की लागत से निर्मित होने वाले रंगमंच का भूमिपूजन आज विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए नम्रता सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में भी सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और आमजन के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस रंगमंच के निर्माण से स्थानीय समुदाय को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों, प्रतिभा प्रदर्शन, खेलकूद पुरस्कार वितरण तथा सामुदायिक बैठकों के लिए एक उपयुक्त स्थल मिलेगा।

 *उन्होंने आगे कहा कि* “हमारा प्रयास है कि ग्रामीण युवा और समाज के हर वर्ग को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिल सके। यह रंगमंच क्षेत्र की पहचान बनकर उभरेगा और लोगों को एकजुट करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

नम्रता सिंह ने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं को मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है तथा जनसहयोग से यह कार्य और अधिक गति पकड़ रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने का विश्वास भी दिलाया। स्थानीय जनों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए नम्रता सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री राजू तिवारी, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज नेताम, जनक तिवारी, सुनील खंडेलवाल एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।