*चक्रवातीय तूफान "अर्बन" के प्रभाव को देखते हुए जिला MMAC शिक्षा विभाग में दी गई एक दिवासी छुट्टी*
मौसम परिवर्तन और बिन मौसम बरसात के तहत विभिन्न विद्यालयों में अवकाश घोषित, चक्रवर्ती तूफान "अर्बन" को बताया प्रमुख वजह
मोहला 27 अक्टूबर 2026
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के आदेश क्रमांक //5692// के तहत विभिन्न विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश के आदेश दिए गए हैं। गौरतलाप है की मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान "अर्बन" के प्रभाव और आने वाले दिनों में बना रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश की संभावनाओं को देखते हुए जिले के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाइयां एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षात्मक दृष्टि से 28 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के सभी शैक्षणिक संस्थाओं जिसमें शासकीय/ अर्धशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है, जिसके लिए जिला कलेक्टर तनुजा सलाम के द्वारा अनुमोदन भी किया गया है। इसके उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आदेश के तहत जिले के विभिन्न विद्यालय में अवकाश की घोषणा की गई।