*SSVM लाल बहादुर नगर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ*

*SSVM लाल बहादुर नगर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ*

*क्रीड़ा भारती के जिला स्तरीय “खेलो खेल” कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, लाल बहादुर नगर विकास खंड डोगरगढ़*

मोहला 

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में प्रमुख रूप से क्रीड़ा एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का समय चल रहा है जिसके तहत जिला राजनांदगांव के अंतर्गत आने वाले लाल बहादुर नगर में यह खेल जिला स्तर पर किया जाना सुनिश्चित किया गया इसके उपरांत 22 अगस्त को खेल प्रारंभ कर विधिवत् पूजा अर्चना करते हुए ध्वजारोहणकर खेल की शुरुआत की गई।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व राजनंदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ब्लाकों के विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं उनके शिक्षक शिक्षकों की उपस्थिति रही। 

समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई जिसमें स्थानीय ग्रामीण प्रमुखों एवं विद्यालय स्तर पर अतिथियों को भी बुलाया गया था। स्थानीय वक्ताओं के द्वारा अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रेरित करने हेतु कुछ वचन कहे गए ।

 राजनांदगांव नगर नगम के महापौर मधुसूदन यादव ने कहा --खेल बच्चों में केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, स्वस्थ जीवनशैली और सामूहिक कार्य भावना का भी निर्माण करते हैं।आज के बच्चों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। और सभी विद्यार्थियों को समस्त खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार और जीत जीवन में आते और जाते रहेंगे, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के लिए आप सभी को प्रयत्न करते रहना है जिसके लिए सभी को छात्रों को अग्रिम बधाई।

दो दिवसीय चलने वाले इस खेल में पूर्व जिला राजनांदगांव के सभी 9 विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी डोंगरगांव, छुरिया,डोगरगढ़, खैरागढ़ छुईखदान, राजनांदगांव के छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे वर्तमान में देखा जाए तो मुकाबला तीन जिलों के टीम के बीच यह मुकाबला रहेगा।

खेलों में प्रमुख रूप से माध्यमिक एवं हाई स्कूल स्टार की विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्मिलित हैं। जिन्हें प्रमुख रूप से दो हिस्सों में वर्गीकृत किया गया है। एकल खेल एवं सामुहिक खेल है इन सभी के साथ बौद्धिक प्रतियोगिता और संस्कृतकर्यक्रम आकर्षण का केंद्र है।

एकल खेल  में  दौड़, ऊंची कुद, लम्बी खुद, कुर्सी दौड़, कुश्ती, गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता सामूहिक खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता खो खो प्रतियोगिता टी-टंगी दौड़, रिल दौड़ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।