*ब्लॉक स्तरीय खेल 5 व 6 जनवरी को होगा माधवपुर में संपन्न*
*ब्लॉक स्तरीय खेल 5 व 6 जनवरी को होगा संपन्न*
मोहला
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में शिक्षा विभाग के विभिन्न प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला विद्यालय में खेल गतिविधियां संपन्न हो रही है इसी क्रम में मोहला ब्लॉक में लगातार खेल का माहौल देखा जा रहा है जिसमें विद्यालय स्तर से संकुल स्तर तक खेल एवं संकुल स्तर से जोन स्तर तक के खेल पूर्ण रूप से संपन्न होने की जानकारी प्राप्त हुई है शनिवार की देर शाम रात तक विभिन्न संकुलो के प्रभारी द्वारा पूर्ण रूप से खेल संपन्न होने की जानकारी प्राप्त हुई इसके उपरांत ब्लॉक स्तरीय खेल हेतु जगह सुनिश्चित करते हुए विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं समेत व्यायाम एवं खेल प्रभारी की ड्यूटी दिनांक 5 जनवरी व 6 जनवरी को मोहला ब्लॉक के ग्राम माधवपुर में लगाई गई है ।

जिसमें दो दिवसी ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी में यह स्पष्ट किया गया है कि विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा, खेलों एवं निर्णायकों समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों हेतु पूर्ण तैयारी करते हुए शिक्षकों की ड्यूटी नियुक्त की गई है जिसके लिए सप्ताह के अंतिम दिन देर शाम तक आदेश भी जारी किया गया है।

*8 जोन के खिलाड़ी खेलेंगे एक मैदान पर*
स्कूल, संकुल एवं जोन स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तर पर ग्राम माधवपुर में अपना प्रदर्शन देंगे जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए निर्णयको द्वारा किया जाएगा।
