*जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिले के 12 शिक्षकों का किया गया सम्मान*
मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों का किया गया सम्मान
मोहला
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में आज दिनांक को आयोजित मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए। जिला मुख्यालय मोहला स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत शिक्षक सम्मान सामारोह का आयोजन हुआ। जहां जिले के विभिन्न शालाओं में पदस्थ 12 शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षादूत व ज्ञानदीप सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तीनों विकासखण्डों मोहला, मानपुर तथा अंबागढ़ चौकी के कुल 09 अध्यापकों को शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित किया गया। जिनमें प्रत्येक विकासखंड के 3-3 शिक्षक सम्मिलित हैं। वहीं प्रत्येक विकासखंड के एक-एक अध्यापक को ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्र शाह मंडावी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल रहे जिनके हाथों से विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शालाओं में पदस्थ रहे 40 वरिष्ठ अध्यापकों को भी श्री फल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें ससम्मान विदाई दी गई, जो हाल ही मे सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं।

सम्मानित शिक्षकों को क्षेत्रीय विधायक इंद्र शाह मांडवी के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। शिक्षकों का समर्पण, ज्ञान और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में लखन सलामे ,संजय जैन,सुरजीत ठाकुर, गमिता लोन्हारे, गुरुदयाल साहू,शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।